8 years ago
नई दिल्ली:
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनावी अभियान में जुट चुकी है. आज भी बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कई चुनावी कार्यक्रम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ गोवा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. अमित शाह सागर में और रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे.