विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार(4 मई) को यूपी और बिहार में कुल तीन जनसभाएं संबोधित करेंगे. पहली जनसभा वह साढ़े 11 बजे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में, दूसरी जनसभा डेढ़ बजे बस्ती में और तीसरी जनसभा बिहार के वाल्मीकि नगर में साढ़े तीन बजे करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार मई यानी शनिवार को कुल चार स्थानों पर चुनावी जनसभा करेंगे. पहली जनसभा वह मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा क्षेत्र में पोलो ग्राउंड पर सुबह 11 बजे करेंगे. दूसरी जनसभा वह यूपी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र के महात्मा गांधी महाविद्यालय में दोपहर एक बजे करेंगे. अमेठी में वह रामलीला मैदान से देवी पाटन मंदिर के बीच दो बजकर 40 मिनट पर रोड शो करेंगे. इसके बाद अमित शाह उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में शाम साढ़े छह बजे जनसभा  को संबोधित करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Amit Shah Rally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com