विज्ञापन
8 years ago

Lok Sabha Election Live Updates: कांग्रेस (Congress) मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के गृह राज्य गुजरात में अपनी कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी. सीडब्ल्यूसी की बैठक का इस मायने में खासा महत्व है कि यह बैठक आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा के दो दिन बाद हो रही है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से पूरे देश में मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में हैं. सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची मंगलवार दोपहर को जारी कर दी जाएगी. ममता ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों को बताया, ‘हम अपने उम्मीदवारों की सूची कल जारी करेंगे.' 

 

Lok Sabha Election 2019 Live Updates 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
LokSabhaPolls2019, Congress, Lok Sabha Election 2019, Rahul Gandhi News Today, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com