विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने तक 62.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हिंसा की एक घटना को छोड़कर दूसरे चरण में सभी बीस सीटों के लिए लगभग शांतिपूर्ण ढंग से 62.40 प्रतिशत मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दूरदराज के कुछ अन्य इलाकों से मतदान के आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोत्तरी हो सकती है. इस चरण में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उनकी ही सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में 20 दिसम्बर तक मतदान होना है. पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवम्बर को मतदान हुआ था.

Jharkhand Assembly Elections 2019 Second Phase Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
JharkhandElection2019, Jharkhand, Jharkhand Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com