विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी से कितने करोड़पति, कितने दागी, जानें

क्या आप जानते हैं कि इस चुनाव में कितने करोड़पति और कितने दागी उम्मीदवार मैदान में हैं? आइए जानें एक नजर...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस पार्टी से कितने करोड़पति, कितने दागी, जानें
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव -प्रेम कुमार धूमल, पीएम मोदी के साथ, एक पुरानी फोटो
  • हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोटिंग
  • कुल 158 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं
  • कुल 61 दागी हैं मैदान में
शिमला: हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए गुरुवार यानी आज वोटिंग हो रही है जहां 62 विधायकों समेत कुल 337 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. चुनाव में कुल 50,25,941 मतदाता मतदान के योग्य हैं. राज्य में 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 37,605 मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, आठ मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और एक दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस चुनाव में कितने करोड़पति और कितने दागी उम्मीदवार मैदान में हैं? आइए जानें एक नजर...

प्रेमकुमार धूमल और वीरभद्र सिंह खुद के लिए नहीं डाल सकेंगे वोट

हिमाचल प्रदेश चुनावों में खड़े हैं कुल 158 करोड़पति उम्मीदवार :

कांग्रेस - 59
बीजेपी - 47
बीएसपी- 6
सीपीएम - 3
निर्दलीय - 36

दाग़ी भी कम नहीं हैं मैदान में, कुल 61 दागी :

कांग्रेस - 6
बीजेपी - 23
बीएसपी - 3
सीपीएम - 10
निर्दलीय - 16

VIDEO- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : वोटिंग जारी


वर्तमान में राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के क्रमश: 35 और 28 विधायकों के साथ चार निर्दलीय हैं और एक सीट खाली है. चुनावों में 180 से ज्यादा निर्दलीय और कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा बागी मुकाबले में हैं. कुल 50,25,941 योग्य मतदाता हैं. राज्य में 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com