विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2018

पीएम मोदी की जाति को लेकर दिए बयान पर कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब 

चुनाव आयोग ने सीपी जोशी से कहा कि रविवार दोपहर 12 बजे तक दें अपना जवाब.

पीएम मोदी की जाति को लेकर दिए बयान पर कांग्रेसी नेता सीपी जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, मांगा जवाब 
सीपी जोशी के खिलाफ चुनाव आयोग का नोटिस
जयपुर: चुनाव आयोग (Election Commission) ने कांग्रेस नेता सीपी जोशी (C P Joshi) के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे रविवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है. ध्यान हो कि राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) प्रचार के दौरान सीपी जोशी ने पीएम मोदी और की जाति को लेकर बयान दिया था. चुनाव आयोग ने इसी मामले का संज्ञान लेते हुए सीपी जोशी को नोटिस दिया है. सीपी जोशी (C P Joshi) ने पीएम मोदी (PM Modi) और उमा भारती सहित कईयों की जातियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. नाथद्वारा में जोशी एक रैली में उन्होंने कहा था कि धर्म के बारे में कोई जानता है तो पंडित जानते हैं लेकिन PM मोदी, उमा भारती, साध्वी ऋतंबरा जैसे नेता हिंदू धर्म की बात करते हैं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के प्रभारी पद से दिग्विजय सिंह की छुट्टी, ओमान चांडी को मिली जिम्मेदारी

वे कहते हैं कि एक कांग्रेसी हिंदू नहीं हो सकता, उन्हें सर्टिफिकेट देने की अथॉरिटी किसने दी? क्या उन्होंने कोई यूनिवर्सिटी खोल रखी है? धर्म के बारे में कोई जानता है तो केवल पंडित जानते हैं.' इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि उमा भारती एक लोधी हैं और वह हिंदू धर्म के बारे में बात करती हैं, मोदी जी हिंदू धर्म पर बात करते हैं.
 
d7h0lbf

केवल ब्राह्मण हैं, जो इस बारे में बात नहीं करते. देश को गुमराह किया जा रहा है. धर्म और शासन दोनों अलग-अलग चीजें हैं. हर किसी को अपना धर्म मानने का अधिकार है.'इसके अलावा जोशी ने कहा, 'सरदार पटेल जी पंडित नेहरू के कैबिनेट में थे. पटेल जी की एकिकृत भारत योजना को पंडित नेहरू का समर्थन था, उन्होंने पंडित नेहरू की मंजूरी के बिना कुछ नहीं किया. लेकिन ये लोग दोनों के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं कि दोनों कभी साथ नहीं रहे.'बता दें, सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को चुनाव है. इसी दिन तेलंगाना में मतदान हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ इन दोनों राज्य के चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission Issued Notice To CP Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com