- प्रियंका चतुर्वेदी का छलका दर्द
- ट्विटर पर लिखी ये बात
- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं प्रियंका
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी से निराशा जाहिर की. प्रियंका पिछले दिनों यूपी के मथुरा में थीं. यहां राफेल डील को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभद्र व अमर्यादित व्यवहार किया था. जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लेकर कार्यकर्ताओं के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही की. हालांकि बाद में घटना का खेद प्रगट करने पर कार्यवाही को निरस्त कर दिया. इस पूरे मसले पर अफसोस प्रकट करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी दुख जाहिर की.
BLOG : मायावती के रंग समझना आसान नहीं, विपक्ष के लिए बढ़ गया है सिरदर्द...
Deeply saddened that lumpen goons get prefence in @incindia over those who have given their sweat&blood. Having faced brickbats&abuse across board for the party but yet those who threatened me within the party getting away with not even a rap on their knuckles is unfortunate. https://t.co/CrVo1NAvz2
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) April 17, 2019
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ''बड़े ही दुख की बात है कि पार्टी मारपीट करने वाले बदमाशों को अधिक वरीयता देती है, बजाय जो खून पसीने के साथ काम करते हैं. पार्टी के लिए मैंने अभद्र भाषा से लेकर हाथापाई तक झेली, लेकिन फिर भी जिन लोगों ने मुझे पार्टी के अंदर धमकी दी, उनके साथ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई. वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं.'' बता दें, बीजेपी सरकार की मुखर आलोचना करने वाली राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी आए दिन सरकार के रवैये पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं. पिछले दिनों प्रियंका चतुर्वेदी को एक यूजर ने उनकी बेटी का रेप करने की धमकी दी थी.
प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) को मध्य प्रदेश के मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी संदेश को लेकर ये धमकी मिली थी. प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि ''भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो. कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को.'' प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी टाइमलाइन पर अपमानजनक ट्वीट साझा किया. इस धमकी के बाद प्रियंका ने ट्विटर के माध्यम से ही मुंबई पुलिस को ये पूरा मामला बताया और मामला दर्ज करवाया था.
Video: कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं