विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

भारत का सबसे छोटा पोलिंग बूथ, एक वोटर के लिए चुनाव आयोग करने जा रहा है ऐसा

अरुणाचल प्रदेश के ह्यूलियांग विधानसभा के मालोगम गांव में एक वोटर के लिए चुनाव आयोग एक अस्थायी पोलिंग स्टेशन बनाएगा.

भारत का सबसे छोटा पोलिंग बूथ, एक वोटर के लिए चुनाव आयोग करने जा रहा है ऐसा
मालोगम गांव में एक वोटर के लिए चुनाव आयोग एक अस्थायी पोलिंग स्टेशन बनाएगा.

एक वोट से सरकारें बदल जाती हैं. लोकतंत्र में एक वोट की भी कीमत है. चुनाव आयोग का ध्यान रहता है कि किसी को भी वोट करने में असुविधा न हो. अरुणाचल प्रदेश के ह्यूलियांग विधानसभा के मालोगम गांव में एक वोटर के लिए चुनाव आयोग एक अस्थायी पोलिंग स्टेशन बनाएगा. एक महिला वोटर 11 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालेंगी. बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में दो वोटरों ने यहां से वोट डाला था. इसे भारत का सबसे छोटा पोलिंग बूथ बताया जा रहा है. 

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक में भारी मात्रा में नकदी बरामद, शराब, सोना-चांदी भी जब्त

 

 

अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में ये बूथ है. जिसके बारे में चुनाव अधिकारी को बताया गया. जिसके बाद उन्होंने बताया कि मालोगाम विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर केवल एक वोटर है. जिसके लिए अस्थायी पोलिंग बूथ बनाया जाएगा. अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी पेज ने लिखा- लोकतंत्र की ताकत वोटर में होती है. अरुणाचल के मालोगाम गांव में 45 -ह्यूलियांग एलएसी में सिर्फ एक वोटर है और नए अरुणाचल प्रदेश को बनाने के लिए हर वोट गिना जाता है.

जूता कांड से चर्चित शरद त्रिपाठी की सीट पर पूर्वांचल के इस बाहुबली नेता ने ठोंका दावा

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को कराने के लिए मंच सज चुका है. चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्राधिकारियों ने सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए क्या करें और क्या न करें की सूची जारी कर दी है और सभी सरकारी तंत्र से इसका कड़ाई से पालन करने की अपील की है.

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए टॉम वडक्कन, तो राहुल गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सभी उपायुक्तों द्वारा अनिवार्य रूप से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से रोकथाम वाला अधिनियम लागू किया जाएगा. राज्य में 11 अप्रैल को कुल 7,94,162 मतदाता (जिनमें से 4,01,601 महिलाएं हैं) अपने मत का इस्तेमाल 2,202 पोलिंग स्टेशन पर करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arunachal Pradesh, Hayuliang, Hayuliang Assembly Constituency, Malogam Village
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com