विज्ञापन

LIVE MBOSE Meghalaya Board HSSLC (12th) Result 2026 | मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

Meghalaya Board HSSLC Result 2026: 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, इस हफ्ते तक हो सकता है जारी

MBOSE Meghalaya Board HSSLC (12th) Result 2026 Date and Time : मेघालय बोर्ड की 12 कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक आयोजित हुईं. अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) द्वारा विज्ञान, वाणिज्य, कला और व्यावसायिक स्ट्रीम के लिए MBOSE 12वीं का परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट www.megresults.nic.in या mbose.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है .

आपको बता दें कि पिछले साल में, मेघालय बोर्ड ने 5 मई, 2025 को एमबीओएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2025 जारी किया था.

कैसे करें रिजल्ट चेक

छात्र अपना MBOSE कक्षा 12 का परिणाम 2026 ऑनलाइन देख सकते हैं . MBOSE 12वीं का परिणाम 2026 देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा. छात्र SMS और Digilocker के माध्यम से भी  MBOSE HSSLC 2026 का परिणाम देख सकते हैं.

मेघालय 12वीं का परिणाम 2026 छात्र का नाम, रोल नंबर, सभी विषयों में प्राप्त कुल अंक आदि जैसी जानकारी साझा करेगा. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन जारी किया गया MBOSE HSSLC परिणाम 2026 अनंतिम है. मूल मार्कशीट विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएगी. मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक या संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा.