विज्ञापन

UPSC NDA-2 Exam: यूपीएससी एनडीए और एनए-2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को होगा एग्जाम

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA)-2 परीक्षा, 13 सितंबर 2026 को होने जा रही. ये एग्जाम एक ही दिन होगा, जो कि कुल दो शिफ्टों में लिया जाएगा.

UPSC NDA-2 Exam: यूपीएससी एनडीए और एनए-2 भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को होगा एग्जाम
यूपीएससी एनडीए और एनए-2, 2026 परीक्षा के जरिए कुल 394 पदों को भरा जाना है.

UPSC NDA, NA 2 Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2, 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. UPSC NDA और NA 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जून, 2026 को पूरी हुई है. इसके बाद अब ये शेड्यूल जारी किया गया है. शेड्यूल के अनुसार यह एग्जाम 13 सितंबर 2026 को होगा. एग्जाम कुल दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. पेपर कुल 900 अंकों का होगा.  एनडीए और एनए परीक्षा-2, 2026 में गणित (कोड 01) का पेपर सुबह 10 बजे से शुरू होगा. जो कि दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. ये पेपर 300 अंकों का होगा. दूसरी शिफ्ट का पेपर जो कि सामान्य योग्यता परीक्षा (कोड 02) है, वो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. ये पेपर कुल 600 अंकों का होगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी एनडीए और एनए-2, 2026 परीक्षा के जरिए कुल 394 पदों को भरा जाना है. जिसमें 370 पद पुरुष और 24 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं.

कहां जारी किया गया है शेड्यूल

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2, 2026 का शेड्यूल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकी किया गया है.
  • UPSC के होमपेज पर Examinations सेक्शन होगा, इसपर क्लिक करें.
  • NDA & NA Examination (II), 2026 की शेड्यूल का लिंक पर होगा, इसपर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर शेड्यूल PDF के तौर पर होगा.
  • PDF डाउनलोड करें.
  • भविष्य के लिए इसे सेव कर लें.

चयन प्रक्रिया क्या है

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. ये एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क, साइकोलॉजिकल  और मेडिकल जांच से गुजरना होगा. जो उम्मीदवार इन चरणों को पार करें उनकी नौकरी लग जाएगी.

ये भी पढ़ें- UPSSSC ने जारी किया सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक परीक्षा का रिजल्ट, कुल 1643 उम्मीदवारों का हुआ चयन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Exam, UPSC NDA-CDS Exam 2026, UPSC NDA 2 2026 Application Form
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com