LIVE: Jharkhand Board JAC 10th Result 2026 | झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट कब आएगा? यहां जानें पासिंग मार्क्स और चेक करने का तरीका
JAC result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक यानी 10वीं की 3 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाएं 17 फरवरी को खत्म हो रही हैं. इसके तुरंत बाद छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम्स शुरू हो जाएंगे, जो 24 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों और उनके माता-पिता के मन में एक ही सवाल घूमने लगता है कि रिजल्ट कब आएगा?. आपके इसी सवाल का जवाब आइए जानते हैं आगे आर्टिकल में...
JAC 10th Result 2026: कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो कॉपियों की चेकिंग में लगभग डेढ़ से दो महीने का समय लगता है. सूत्रों की मानें तो JAC 10th Result 2026 की घोषणा अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में की जा सकती है. पिछले साल यानी 2025 में नतीजे 27 मई को जारी हुए थे, लेकिन इस बार बोर्ड थोड़ा जल्दी रिजल्ट देने की तैयारी में है.
Jharkhand Board 10th Passing Marks: पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी
छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% नंबर लाने होंगे. ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 30-30% नंबर लाने होंगे. अगर आप किसी एक में भी रह जाते हैं, तो उसे फेल माना जाएगा. साथ ही, आपका कुल एग्रीगेट (Aggregate) भी 30% होना जरूरी है.
Jharkhand Board JAC 10th Result: रिजल्ट देखने के दो आसान तरीके
आधिकारिक साइट पर जाएं, अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और 'Submit' बटन दबाते ही आपका स्कोरकार्ड सामने होगा.
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. टाइप करें- JHA10 <स्पेस> अपना रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेज दें. आपका रिजल्ट आपके फोन पर मैसेज के रूप में आ जाएगा.
Jharkhand Board JAC 10th Result 2026 अगर नंबर कम आए तो क्या करें?
रिजल्ट आने के बाद अगर आप अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, तो परेशान न हों. बोर्ड आपको री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) का मौका देता है, जिसके फॉर्म जून में भरे जाते हैं. वहीं, अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो वह जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा देकर इसी साल अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकता है.
NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज पर भी जैक 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यहां छात्र अपना नाम, रोल नंबर, बोर्ड, ईमले और फोन आदि जानकारियां दर्ज कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
Latest Board Results Stories
-
गिरिडीह: दुकान में बंधक बनाकर महिला से गैंग रेप, फुफेरे भाई और उसके दोस्तों पर आरोप
- Edited by: आलोक कुमार ठाकुर
- Crime
- अक्टूबर 08, 2026 20:27 pm IST
गिरिडीह जिले में एक विवाहिता ने अपने फुफेरे भाई और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है.
-
नेताजी दे रहे थे भाषण, मशाल से लग गई विधायक की शर्ट में आग, जान बचाकर भागे,VIDEO
- NDTV
- India
- अक्टूबर 08, 2026 12:28 pm IST
चिंगारी गिरते ही कपड़े में आग की लपटें उठने लगीं और देखते-देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद कार्यकर्ता और समर्थक आग-आग चिल्लाने लगे, जिससे विधायक की ओर लोगों का ध्यान गया और समय रहते आग को बुझा दिया गया.
-
चक्रवात ने लौटते मॉनसून को थामा, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक 4 दिन चलेगी बारिश, पहाड़ों में भी आंधी-तूफान से बदला मौसम
- Written by: अमरीश कुमार त्रिवेदी
- India
- अक्टूबर 08, 2026 07:03 am IST
उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश का अलर्ट है. हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक गुजरती मॉनसून ट्रफ लाइन से बरसात लौटकर आई है.
-
पहले साड़ी में दौड़कर जीता दिल, अब ट्रैकसूट में मैदान पर छाईं कविता कविता; सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
- Reported by: हरिबंश शर्मा, Edited by: आलोक कुमार ठाकुर
- India
- अक्टूबर 07, 2026 21:35 pm IST
साड़ी पहनकर नंगे पैर दौड़ने वाली वही कविता अब एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. तस्वीरों में कविता बिल्कुल बदले हुए अंदाज में नजर आ रही हैं.
-
कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
- Written by: अनुभव शाक्य
- India
- अक्टूबर 07, 2026 19:06 pm IST
कल का मौसम 8 अक्टूबर 2026: IMD ने कल 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार-बंगाल तक शामिल है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.
FAQ
सवाल- झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर चेक कर सकेंगे.
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डेट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है, लेकिन अप्रैल के अंत तक नतीजे जारी होने की उम्मीद है.
NDTV के पेज पर झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देख सकेंगे?
NDTV पर रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को NDTV के एजुकेशन पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रिजल्ट जारी होते ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा.
रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स हैं-
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाना होगा.
इसके बाद होमपेज पर मौजूद 10वीं रिजल्ट पर क्लिक करना होगा.
अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा.
फिर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.