विज्ञापन

LIVE: TBSE Tripura Board 12th Result 2026 Out at NDTV Direct Link | त्रिपुरा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

Enter Enrolment No. *
Enter Roll Number *
I agree to the Terms & Conditions as well as Our Privacy Policy
Disclaimer: The exam results and marks presented on this website are obtained from third-party sources deemed reliable. These results are provided solely for informational purposes. We expressly disclaim any responsibility for inaccuracies or errors in the data. Users, including examinees and the general public, are strongly encouraged to verify the exam results and marks with the official records maintained by the Examining Authority. Any actions taken based on the information provided on this website are at the user's own risk.

Tripura Board 12th Result 2026: त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज 12 बजे होगा जारी

Tripura Board 12th Result 2026 Date: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 30 मार्च तक चलीं. कक्षा 12वीं के लिए इस बार करीब 29 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब रिजल्ट जारी किया जा रहा है. 12वीं का रिजल्ट आज ठीक 12 बजे जारी कर दिया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in और tbresults.tripura.gov.in के जरिए से अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. साथ ही ndtv.in/education पेद पर भी डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं.

12वीं के परिणामों के साथ, TBSE उसी दिन मदरसा फाज़िल और मदरसा आलिम परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित होते हैं. रिजल्ट को लेकर बोर्ड की तरफ से पहले ही नोटिस जारी किया गया है. 

Tripura Board 12th Result Marksheet | ऐसे मिलेगी मार्कशीट

अपना रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. ऑनलाइन स्कोरकार्ड तब तक एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में काम करेगा जब तक कि रिजल्ट घोषित होने के 4-5 दिनों के भीतर स्कूलों द्वारा आधिकारिक मार्कशीट वितरित नहीं कर दिए जाते. रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा की भी जानकारी दे दी जाएगी.

जो स्टूडेंट्स एक या दो विषय में फेल हो जाएंगे उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा जो स्टूडेंट्स परीक्षा में आए नंबरों से खुश नहीं होंगे वे री-इवैल्यूशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.