विज्ञापन

देश को म‍िले 342 सैन्य अफसर, OTA चेन्‍नई में पास‍िंग पाउड परेड, मित्र देशों के कैडेट्स को भी दी ट्रेन‍िंग

OTA चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में 342 भारतीय कैडेट्स पास आउट होकर थल सेना का हिस्सा बने. चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमि‍रल कृष्‍णा स्वामीनाथन ने परेड की समीक्षा कर परेड की सलामी ली और युवा सैन्य अधिकारियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

देश को म‍िले 342 सैन्य अफसर, OTA चेन्‍नई में पास‍िंग पाउड परेड,  मित्र देशों के कैडेट्स को भी दी ट्रेन‍िंग
OTA Chennai Passing Out Parade: ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में 5 सितंबर 2026 को पासिंग आउट परेड हुई है
Photo Credit: @adgpi
  • OTA चेन्नई में 5 सितंबर 2026 को एसएससी-122 और एसएससी महिला-36 बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई
  • परेड में कुल 342 ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में शामिल हुए
  • मित्र देशों के 17 कैडेट्स ने भी प्रशिक्षण पूरा किया, जिनमें 10 महिला कैडेट्स शामिल हैं

चेन्नई. ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में 5 सितंबर 2026 को पासिंग आउट परेड हुई है. इस भव्य परेड के साथ ही सैकड़ों युवा देश सेवा के संकल्प के साथ भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. इस गरिमामय समारोह में चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमि‍रल कृष्‍णा स्वामीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और परेड की सलामी ली.  

ota Chennai passing out parade

ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में एसएससी-122 और एसएससी (महिला)-36 बैच की पास‍िंग परेड. Photo Credit: @adgpi

ADG PI - भारतीय सेना ने सोशल मीड‍िया पर जानकारी दी कि ऑफ़िसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई एसएससी-122 और एसएससी (महिला)-36 बैच की पास‍िंग परेड में कैडेट्स का अनुशासित ड्रिल, शानदार मार्चपास्ट और गज़ब का तालमेल देखने को मिला, जो उनकी महीनों की कठिन और कठोर सैन्य ट्रेनिंग की परिपक्वता को दर्शा रहा था. 

मित्र देशों के 17 कैडेट्स ने भी ओटीए चेन्‍नई में अपनी ट्रेनिंग पूरी

कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर कुल 342 ऑफिसर कैडेट्स भारतीय सेना में बतौर अधिकारी शामिल हुए. इनमें 29 महिला कैडेट्स भी शाम‍िल हैं.  इसके साथ ही भारत के रक्षा सहयोग और अंतरराष्ट्रीय प्रगाढ़ संबंधों को नया आयाम देते हुए मित्र देशों के 17 कैडेट्स ने भी ओटीए चेन्‍नई में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है. इनमें 10 महिला कैडेट्स शामिल हैं.  

यह भी पढ़ें-  भारतीय सेना के ल‍िए छोड़ी MNC की नौकरी, दादा-परदादा, मां-बाप के बाद स्पर्श क्षेत्री भी बना अफसर 

ota Chennai passing out parade

OTA Chennai passing out parade: मुख्य अतिथि चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमि‍रल कृष्‍णा स्वामीनाथन ने परेड की सलामी ली.  
Photo Credit: @adgpi

नौसेना प्रमुख ने पास आउट हुए अधिकारियों और उनके गौरवशाली माता-पिता को हार्दिक बधाई दी. भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने के गौरव को रेखांकित करते हुए उन्होंने नए सैन्य अधिकारियों का आह्वान किया कि वे हर परिस्थिति में पेशेवराना दक्षता, अदम्य साहस और अटूट निष्ठा के उच्च मानकों को बनाए रखें.  

ota Chennai passing out parade naval chief admiral krishna swaminathan

OTA Chennai passing out parade: ऑफिसर कैडेट्स ने अपने कंधों पर लंबे समय से प्रतीक्षित स्टार्स (पद-चिह्न) धारण किए. Photo Credit: @adgpi

पिप्पिंग सेरेमनी OTA, चेन्नई

ओटीए चेन्‍नई में पास‍िंग आउड परेड के बाद पिप्पिंग सेरेमनी हुई, ज‍िसमें एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नए कमीशन हुए अधिकारियों और उनके माता-पिता को बधाई दी. ऑफिसर कैडेट्स ने अपने कंधों पर लंबे समय से प्रतीक्षित स्टार्स (पद-चिह्न) धारण किए, जो उनके कमीशन होने और उनकी सेवा की शुरुआत का प्रतीक था. नए कमीशन हुए अधिकारियों से बातचीत करते हुए, CNS ने उनसे सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने और भविष्य में आदर्श नेता बनने की दिशा में प्रयास करने का आग्रह किया. 
 

यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम 

यह भी पढ़ें- Success Story: प‍िता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर

यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह

यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU

यह भी पढ़ें-  Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंड‍ियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTA Chennai Training, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com