विज्ञापन

UP से लेकर उत्तराखंड तक, NEET से पहले इन बड़े एग्जाम के भी पेपर हो चुके हैं लीक, देखें पूरी लिस्ट

NEET Exam Cancelled 2026: मेडिकल कॉलेजों में स्नातक कोर्सेज में प्रवेश के लिए नीट (स्नातक)-2026 का अयोजन तीन मई को किया गया था. मंगलवार को पेपर लीक के आरोपों के बीच यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी. सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच का निर्देश दिया है.

UP से लेकर उत्तराखंड तक, NEET से पहले इन बड़े एग्जाम के भी पेपर हो चुके हैं लीक, देखें पूरी लिस्ट
NEET UG परीक्षा रद्द होने से 22 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं.

NEET Exam Cancelled 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 रद्द होने से 22 लाख से अधिक मेडिकल उम्मीदवारों को झटका लगा है. परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को हुई इस परीक्षा को रद्द कर दिया है. हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह की परीक्षा को रद्द किया गया हो. हाल ही के समय में ऐसे कई बड़े एग्जाम हैं, जिन्हें अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द किया गया था. 

इस साल नीट-यूजी 2026 क्यों रद्द हुआ?

परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को हुई परीक्षा रद्द करने की घोषणा की. इस मामले की जांच राजस्थान विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य एजेंसियां ​​कर रही हैं. इस मामले में दो लोगों की फिलहाल गिरफ्तारी भी की जा चूकी है.वहीं हाल ही के सालों में पेपर लीक के चलते रद्द की गई कुछ परीक्षाओं की जानकारी इस प्रकार है.

कुछ प्रमुख परीक्षाएं, जो पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दी गईं

मई 2026NEET UG परीक्षा रद्द - 22 लाख से अधिक छात्र प्रभावित
अक्टूबर 2025उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक-स्तरीय भर्ती परीक्षा - लगभग 1 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
जून 2025सहायक प्रोफेसर (हिंदी) के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की लिखित परीक्षा
मार्च 2025केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के तहत एक विभागीय परीक्षा पेपर लीक घोटाले का भंडाफोड़ किया
जून, 2024NEET परीक्षा - लगभग 23 लाख छात्र प्रभावित
जून, 2024NET परीक्षा - लगभग 9 लाख छात्र प्रभावित
फरवरी 2024UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 - लगभग 48 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
फरवरी 2024UP समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) प्रारंभिक परीक्षा – 10.76 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com