NEET PG परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर हुआ, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. हालांकि नीट यूजी की तरह नीट पीजी की परीक्षा भी एक बार फिर चर्चा में आ गई. जयपुर के कुछ सेंटर्स पर बिजली गुल हो गई और अभ्यर्थियों को एग्जाम देने में दिक्कत होने लगी, कई बार कोशिश के बावजूद भी परीक्षा पूरी नहीं हो पाई और जमकर हंगामा हुआ. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, कुछ लोग री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं तो कुछ पेपर लीक का दावा भी कर रहे हैं. इन तमाम दावों को लेकर पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है और बताया है कि असली सच क्या है.
नहीं हुआ नीट पीजी पेपर लीक
नीट पीजी पेपर लीक के दावों को लेकर पीआईबी ने बताया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए बताया कि ये सभी दावे पूरी तरह से भ्रामक हैं. पेपर लीक होने का सवाल ही नहीं है. जयपुर के दो सेंटर्स में बिजली की दिक्कत होने से टेक्निकल ग्लिच हुए और इसके लिए री-एग्जाम की डेट भी जारी कर दी गई है. इन सभी अभ्यर्थियों को 5 सितंबर को री-एग्जाम देना होगा. इसमें ये भी बताया गया है कि अगर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी आती है तो तुरंत इसकी जानकारी पीआईबी को दें.
Social media posts are claiming that the NEET PG exam question papers were leaked in Jaipur. #PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 30, 2026
❌This claim is #Misleading.
✅ There has been no question paper leak in the NEET PG examination.
✅ Technical disruptions were faced at test centres at iON… pic.twitter.com/J6ibooDtiI
री-एग्जाम की मांग
जयपुर में हुई गड़बड़ी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हैशटैग चला दिए और री-एग्जाम की मांग करने लगे. हालांकि सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन सेंटर और आईऑन डिजिटल जोन के अलावा देशभर के बाकी तमाम सेंटर्स पर परीक्षा सही तरीके से आयोजित हुई और ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली. यही वजह है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी कहा गया है कि देशभर में नीट-पीजी परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.
दो लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
देशभर में 30 अगस्त को आयोजित नीट पीजी परीक्षा में कुल 2.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. देश के अलग-अलग राज्यों में 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई. जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,445 अभ्यर्थी टेक्निकल ग्लिच और बिजली की समस्या के चलते परीक्षा नहीं दे पाए, जन्हें 5 सितंबर को दूसरा मौका दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें - NEET में मिले थे 160 नंबर, 680 का कर दिया दावा; अब कोर्ट ने लगाया 25 हजार का जुर्माना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं