Haryana Board HBSE Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड, गुजरात बोर्ड, यूपी बोर्ड समेत सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 डेटशीट जारी कर दी है. वहीं हरियाणा बोर्ड के लाखों छात्रों को एचबीएसई डेटशीट 2025 का इंतजार है. सूत्रों की मानें तो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही एचबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2025 को जारी करेगा. बोर्ड द्वारा हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा डेटशीट 2025 किसी भी वक्त जारी की जा सकती है. इसके बाद स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से हरियाणा बोर्ड एचबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
HBSE Date Sheet 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषितः 29 नवंबर 2024 को
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 तारीख: 27 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च 2025 तक
हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 तारीख: 26 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च 2025 तक
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 तारीख:25 मई 2025 को
हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 तारीख:25 मई 2025 को
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीख घोषित
बता दें कि एचबीएसई द्वारा हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 की तारीख पहले ही अनाउंस की जा चुकी है. ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 15 मार्च 2025 को खत्म होंगी. वहीं हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी 2025 से शुरू होकर 28 मार्च 2025 तक चलेंगी. ऐसे में हरियाणा बोर्ड परीक्षा के होने में लगभग दो महीने का समय बचा है, इसलिए छात्रों को अपने डेटशीट का इंतजार है.
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट कैसे डाउनलोड करें (How to download HBSE Class 10th, 12th Date Sheet 2025)
सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर एचबीएसई 10वीं डेटशीट 2025 या एचबीएसई 12वीं डेटशीट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने के साथ ही स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी.
अब जिस क्लास के मुताबिक अपनी डेटशीट चेक करें और डाउनलोड करें.
अंत में एचबीएसई डेटशीट 2025 का प्रिंट निकालें और अपने स्टडी टेबल के आगे चिपका लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं