विज्ञापन

पहले IPS, फ‍िर IAS बनीं Gen Z मुस्‍कान श्रीवास्‍तव, छोटे से गांव की बेटी की UPSC में बड़ी कामयाबी

उत्तर प्रदेश के गोंडा की मुस्कान श्रीवास्तव ने Microsoft की नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी की. पहले प्रयास में IPS और दूसरे प्रयास में IAS बनीं. IIITDM जबलपुर से इंजीनियरिंग करने वाली Gen Z आईएएस की सक्‍सेस स्‍टोरी जानिए.

पहले IPS, फ‍िर IAS बनीं Gen Z मुस्‍कान श्रीवास्‍तव, छोटे से गांव की बेटी की UPSC में बड़ी कामयाबी
muskan srivastava upsc success story gen z became ips then ias
  • मुस्कान श्रीवास्तव का पहले प्रयास में भारतीय पुलिस सेवा और बाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन.
  • बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में किया और माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया
  • कोविड-19 के दौरान प्रेरणादायक वीडियो देखकर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की

भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में कार्यरत जेनरेशन जेड के अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के गोंडा की मुस्कान श्रीवास्तव की सक्‍सेस स्‍टोरी कमाल की है. संभवतः सिविल सेवा में वे जेन जी की उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले IPS और बाद में IAS बनने का मुकाम हासिल किया.वो भी पहले ही प्रयास में. 

मुस्कान श्रीवास्तव ने StudyIQ IAS को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी परवरिश उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई. वे गोंडा की आवास विकास कालोनी के रहने वाले डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव की बेटी हैं. इनका परिवार मूलरूप से सीतापुर के महबूदाबाद के गांव गुलरामऊ का रहने वाला है. 

बेटी मुस्‍कान श्रीवास्‍तव आईएएस बनी तब सुधीर श्रीवास्तव वर्तमान में अयोध्या मंडल में पशुपालन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे. मां कंचन श्रीवास्तव गृहणी हैं. मुस्‍कान ने बताया क‍ि उन्‍होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई गोंडा के एक स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की.

माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी से UPSC की तैयारी

बीटेक पूरा करने के बाद मुस्कान ने माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की. उनका कहना है कि बचपन से सिविल सेवक बनने का कोई विशेष सपना नहीं था. कोविड-19 महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम के समय उन्होंने नियमित रूप से अखबार पढ़ना और यूट्यूब पर प्रेरणादायक वीडियो देखना शुरू किया. इसी दौरान उनका रुझान संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की ओर बढ़ा और उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का निर्णय लिया.

मुस्‍कान श्रीवास्‍तव, यूपीएससी 2023 AIR 98

मुस्कान श्रीवास्तव ने कोविड काल को अवसर में बदलते हुए वर्ष 2022 में UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की. वर्ष 2023 में उन्होंने पहली बार सिविल सेवा परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 98वीं रैंक हासिल की. इस उपलब्धि के साथ उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ.

मुस्‍कान श्रीवास्‍तव, यूपीएससी 2024 AIR 36

IPS के रूप में चयन होने के बावजूद मुस्कान ने अपनी तैयारी जारी रखी. वर्ष 2024 में उन्होंने दूसरी बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी. इस बार उन्होंने ऑल इंडिया 36वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल किया और अपना सपना पूरा किया. यूपीएससी की तैयारी करने वालों को वो संदेश देती है क‍ि हैं क‍ि यूपीएससी आपकी ज‍िंदगी का ह‍िस्‍सा है ज‍िंदगी नहीं. 

हरियाणा कैडर की IAS अधिकारी

मुस्कान श्रीवास्तव वर्तमान में हरियाणा कैडर की 2025 बैच की IAS अधिकारी हैं. उनका जन्म 22 सितंबर 1998 को हुआ था. हाल ही में उन्होंने अपना 28वां जन्मदिन मनाया है. उल्लेखनीय है कि वे मात्र 25 वर्ष की आयु में IPS और 26 वर्ष की आयु में IAS बनने में सफल रहीं. बता दें क‍ि वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को जेनरेशन जेड माना जाता है. इस लिहाज से मुस्कान श्रीवास्तव जेन जी पीढ़ी की उन युवा अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में असाधारण सफलता हासिल की है. 

यह भी पढ़ें- 

IIT दिल्ली से पढ़कर IPS बनीं Gen Z जया शर्मा, हर‍ियाणा पुल‍िस की DSP ने कर द‍िखाया कमाल
DU से पढ़कर IPS बनीं Gen Z सिमरन भारद्वाज, हर‍ियाणा के गांव की पत्रकार ने कर द‍िखाया कमाल 
बेड रेस्ट के दौरान UPSC की तैयारी कर IPS बनीं Gen Z कुहू गर्ग, DGP पिता के रिटायरमेंट पर रचा इत‍िहास  
सरकारी स्‍कूल से पढ़कर IPS बने सफीन हसन, अब गणपत‍ि बप्‍पा की भक्ति में डूबे गुजरात पुल‍िस स‍िंघम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, UPSC, Gen Z, Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com