विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त स्पाइस जेट का विमान हुआ अनियंत्रित, बाल-बाल बचे यात्री

जबलपुर से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) पहुंचने पर उतरने के दौरान स्पाइस जेट के एक क्षेत्रीय जेट विमान का पिछला हिस्सा रनवे के संपर्क में आ गया.

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त स्पाइस जेट का विमान हुआ अनियंत्रित, बाल-बाल बचे यात्री
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: जबलपुर से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (आईजीआईए) पहुंचने पर उतरने के दौरान स्पाइस जेट के एक क्षेत्रीय जेट विमान का पिछला हिस्सा रनवे के संपर्क में आ गया. हालांकि घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित बच गये. घटना बुधवार को दोपहर करीब एक बजे की है. स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में उतरते वक्त विमान (परिचालन विमान एसजी-2642) का पिछला हिस्सा रनवे के संपर्क में आया, जिससे टेलस्ट्राइक का अनुभव हुआ. 

यह भी पढ़ें: कोलकाता में बम की सूचना के बाद विमान आपात स्थिति में उतरा

विमानन भाषा में 'टेलस्ट्राइक' एक ऐसी घटना है जिसमें विमान का पिछला हिस्सा रनवे को छूकर गुजर जाता है. उन्होंने कहा, हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि बॉम्बार्डियर क्यू-400 विमान मध्यप्रदेश के जबलपुर से यहां पहुंचा था. बहरहाल प्रवक्ता ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की संख्या जैसी अन्य विस्तृत जानकारी नहीं दी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रवक्ता टिप्पणी करने के लिये उपलब्ध नहीं हो सके.

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spice Jet, Flight, IGI Airport, Jabalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com