केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- काम करने में ज़ीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं
- यही आप वालों की सोच है
- जो उस विश्वास को नष्ट कर रही है, जो दिल्ली के लोगों में उनमें जताया था
नई दिल्ली:
दिल्ली के उपराज्याल के घर में जारी आम आदमी पार्टी के धरना प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि काम करने में ज़ीरो, धरने में हीरो, करना कुछ नहीं, धरना सब कुछ. नकवी के मुताबिक, यही आप वालों की सोच है, जो उस विश्वास को नष्ट कर रही है, जो दिल्ली के लोगों में उनमें जताया था.
केजरीवाल पर कांग्रेस का हमला, कहा- AC वाले कमरे में धरने का ‘ड्रामा’ कर रहे हैं
वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कहा कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं जिसके कारण दिल्ली के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. उन्होंने आप नेता द्वारा राज निवास में पिछले तीन दिन से दिये जा रहे धरने को लेकर भी उनकी आलोचना की. दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित ने कहा कि ऐसे समय में जब कि शहर भीषण जल संकट और अन्य समस्याओं से परेशान हो , तब सरकार के मुखिया का उप राज्यपाल के कार्यालय में धरना दिया जाना ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ है.
AAP और केंद्र सरकार में गतिरोध जारी, IAS अधिकारियों ने निशाना बनाने का लगाया आरोप
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल को ‘भारी’ बहुमत प्रदान किया. उनके पास अपने दायित्वों से बचने तथा आम आदमी को कष्ट एवं पीड़ा देने का कोई अधिकार नहीं है. शीला ने कहा कि आप (केजरीवाल) क्या सन्देश दे रहे हैं ? इसका (धरने का) कोई तुक नहीं है. दिल्ली के लोग बहुत निराश हैं क्योंकि वे उन्हें भारी बहुमत से लाये थे. दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है. भाजपा ने केवल तीन सीटें जीती हैं. आपने सूपड़ा साफ किया और अब उसका आप कैसे दुरूपयोग कर रहे हैं ?
अरविंद केजरीवाल ने IAS अधिकारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा, की यह अपील...
उधर, दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के समक्ष ‘खेद’ प्रकट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए. आप विधायकों ने 19 फरवरी की देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रकाश से कथित तौर पर हाथापाई की थी. माकन ने ट्वीट किया, ‘2014 में 49 दिन की सरकार चलाने के बाद रेडियो विज्ञापनों के जरिये केजरीवाल का वह ‘माफीनामा’ मुझे आज भी याद है. अब मजीठिया, जेटली, सिब्बल से माफी मांगना. वह मुख्य सचिव से खेद क्यों नहीं प्रकट कर रहे हैं और संवैधानिक तरीके से सरकार क्यों नहीं चला रहे हैं , जैसा उनसे अपेक्षित है ? दिल्ली को उनके बढ़े हुए अहंकार का दंश क्यों झेलना चाहिए ?’
VIDEO: भूख हड़ताल के चलते बिगड़ी सत्येंद्र जैन की सेहत, अस्पताल में भर्ती कराए गए

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi, AAP Protests, Arvind Kejariwal