विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2020

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में दो आरोपी भगौड़े घोषित

दिल्ली दंगों में मारे गए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को कोर्ट ने पीओ (भगोड़ा) घोषित कर दिया.

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में दो आरोपी भगौड़े घोषित
रतनलाल की हत्या दिल्ली दंगों में 24 फरवरी को हुई थी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली दंगों में मारे गए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को कोर्ट ने पीओ (भगोड़ा) घोषित कर दिया. आरोपियों का नाम सुलेमान और रवीश है. जानकारी के मुताबिक कोर्ट ने दोनों को कई बार नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा, बावजूद इसके वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए जिसको देखते हुए कोर्ट ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया. 

यह भी पढें: दिल्ली दंगों में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में चार्जशीट 

बताते चलें कि रतनलाल की हत्या दिल्ली दंगों में 24 फरवरी को हुई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की है.  

यह भी पढें: दिल्ली में हुए दंगों के मामलों में 13 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लिया और संज्ञान लेने के दौरान ही लंबे समय से पेश न होने पर आरोपी सुलेमान और रवीश को भगोड़ा घोषित कर दिया. चार्जशीट में कहा गया था कि गोली के जख्म के अलावा रतनलाल के 21 और ज़ख्म पाए गए थे. 

Video: हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल हत्या केस में चार्जशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Head Constable Ratanlal Murder, Delhi Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com