विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2017

बिजली की बचत करने वाला स्मार्ट रेलवे स्टेशन बना नई दिल्ली

Also Read in
बिजली की बचत करने वाला स्मार्ट रेलवे स्टेशन बना नई दिल्ली
नई दिल्ली: देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई स्मार्ट प्रणाली से सालाना लगभग 13 लाख रुपये की बचत होगी. इस प्रणाली के तहत पहले से प्रोग्राम किए गए कार्यक्रम के जरिये बिजली की खपत नियंत्रित की जा सकेगी. इस स्टेशन पर प्रतिदिन पांच लाख यात्री और 300 से ज्यादा रेलगाड़ियां आती हैं, यहां 6,000 लाइटें, 1,500 पंखे और 18 हाइमास्ट लाइटें लगी हैं.

दिल्ली के संभागीय रेलवे प्रबंधक अरुण अरोड़ा ने मंगलवार को बताया कि माइक्रो प्रोसेसर आधारित इस नियंत्रण प्रणाली को वेब या स्मार्ट फोन के जरिए संचालित किया जा सकेगा.

इसमें मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप पहले से तय कार्यक्रम है जिसके जरिए सभी पंखों और लाइटों को नियंत्रित किया जाएगा. इस प्रणाली के निर्माण में 37 लाख का खर्च आया है और इसके जरिए सालाना होने वाली बिजली बचत 13 लाख रुपये है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Delhi Railway Station, Energy Saving, Smart Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com