विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2018

दिल्ली: घर से बाहर खेल रही थी बच्ची, आरोपी ने झुग्गी के अंदर ले जाकर किया रेप

राजधानी में समयपुर बादली के नजदीक शनिवार को नौ वर्षीय लड़की को झुग्गी में ले जाकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है.

दिल्ली:  घर से बाहर खेल रही थी बच्ची, आरोपी ने झुग्गी के अंदर ले जाकर किया रेप
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली के रोहिणी में नाबालिग से बलात्कार
  • आरोपी ने झुग्गी के अंदर ले जाकर किया रेप
  • आरोपी की खोज में जुटी है पुलिस
नई दिल्ली: राजधानी में समयपुर बादली के नजदीक शनिवार को नौ वर्षीय लड़की को झुग्गी में ले जाकर कथित रूप से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा, दोपहर 12 बजे मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि लड़की झुग्गी के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे अंदर ले जाकर कथित रूप से बलात्कार किया. 

महाराष्ट्र: अहमदनगर में कथित बलात्कार के बाद पांच साल की मासूम बच्ची की मौत

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद पीड़िता रोती हुई बाहर निकली. उन्होंने कहा, घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपनी चाची को आपबीती सुनाई. इसके बाद लड़की के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसके माता-पिता घटना के समय काम से बाहर गए हुए थे. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गुप्ता ने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के बलात्कार की पुष्टि हुई है. उसकी हालत अभी स्थिर है. 

नक्सली ने की महिला से बलात्कार की कोशिश, गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

उन्होंने कहा कि वारदात के बाद से 28 वर्षीय आरोपी फरार है. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

VIDEO: दिल्ली : मेड ने लगाया मेजर पर रेप का आरोप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Delhi, Rape In Rohini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com