विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2019

दिल्ली के वीवीआईपी इलाके मे हिट एंड रन का मामला, मृतक के परिवार ने जताई साजिश की आशंका

धीरज को एक काले रंग की क्रेटा कार ने अपना शिकार तब बनाया जब धीरज रविवार तड़के अपने घर से इंडिया गेट मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था.

मृतक धीरज (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

दिल्ली के वीवीआईपी इलाके मे हिट एंड रन का मामले सामने आया है. एक स्कूटी सवार को क्रेटा कार ने कुचला दिया. मृतक के घरवालो ने साज़िश की आंशका जताई है. मृतक जन लोक शक्ति पार्टी से जुड़ा था. मृतक अपने परिवार के साथ दिल्ली के फ्री चर्च में रहता था और उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है. परिवार के मुखिया की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है. दरअसल परिवार के सदस्य धीरज को एक काले रंग की क्रेटा कार ने अपना शिकार तब बनाया जब धीरज रविवार तड़के अपने घर से इंडिया गेट मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. धीरज अपनी स्कूटी से अभी रायसीना रोड पर पहुंचा ही था कि क्रेटा कार ने उसे टक्कर मार दी और कार सवार मौके से फ़रार हो गया. धीरज की बाद में अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 5 बजकर 38 मिनट की है और पुलिस को 5 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली थी.

धीरज संसद मार्ग थाने के फ्री चर्च में रहता था. उसके परिवार को इस मामले में किसी साजिश की बू आ रही है. धीरज के परिवार का आरोप है की चर्च की कमेटी से उनका जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है और चर्च कमेटी के लोग धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव डाल रहे थे. आरोप है कि ये एक्सीडेंट नही बल्कि धीरज को जानबूझकर मारा गया है.

परिवार का कहना है कि वो पिछले 50 साल से चर्च में रह रहे हैं. उनका और चर्च कमेटी का कोर्ट में भी मामला चल रहा है. परिवार का ये भी आरोप है कि उनका एक दिन पहले ही चर्च में दाखिल होने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें धीरज को जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसकी धीरज ने बाकायदा लिखित शिकायत भी पुलिस को दी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रेटा कार की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी सिर्फ एक्सीडेंट का केस दर्ज हुआ है जांच की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hit And Run Case, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com