                                            दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
                                                                                                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अभिनेता इरफान खान की नई फिल्म 'मदारी' की सराहना की। केजरीवाल ने शुक्रवार को 'मदारी' देखी और सभी से इसे देखने का अनुरोध किया।
केजरीवाल ने शनिवार रात ट्वीट कर बताया, "इरफान खान की 'मदारी' अद्भुत फिल्म है। सभी को यह देखनी चाहिए।" इरफान ने इससे पहले 'मदारी' के प्रचार के तहत केजरीवाल से मुलाकात भी की थी।
इरफान और निशिकांत कामत ने मदारी में एक बार फिर साथ काम किया। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'मुंबई मेरी जान' में साथ काम किया था। यह एक आदमी की कहानी है, जिसमें पिता और बेटे के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। 'मदारी' में जिमी शेरगिल, विशेष बंसल, तुषार दलवी, नितीश पांडेय और आएशा रजा प्रमुख भूमिका में हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री, फिल्म मदारी, इरफान खान, Arvind   Kejriwal, Delhi Chief Minister, Madaari, Irrfan Khan