विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2018

लोजपा सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष की कार दुर्घटना में मौत, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

बिहार से लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष की सड़क हादसे में मौत हो गई है.

लोजपा सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष की कार दुर्घटना में मौत, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: बिहार से लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बेटे आशुतोष की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मुंगेर से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष सिंह की ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के पास कार दुर्घटना में मौत हो गई. ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर टोयोटा गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह 5: 30 बजे एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में हुआ. हादसा होने के तुरंत बाद आशुतोष को जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आशुतोष शारदा यूनिवर्सिटी में पढ़ता था. 

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर अनपा दुख जताया है.  गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अक्सर हादसे होते रहते हैं. साल 2014 में भी एक कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी. 

VIDEO: मोदी सरकार को LJP का अल्टीमेटम
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LJP MP Veena Devi's Son Ashutosh Dies, Car Accident, Greater Noida Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com