विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2024

दिल्ली में झमाझम बारिश के बीच सड़कों पर दौड़ता दिखा 'बगीचा', देखिए शानदार VIDEO

दिल्ली की सड़कों पर एक ऐसा भी ऑटो चल रहा है, जिसके ड्राइवर ने इसकी छत पर घास उगा रखी है.

दिल्ली में झमाझम बारिश के बीच सड़कों पर दौड़ता दिखा 'बगीचा', देखिए शानदार VIDEO
नई दिल्ली:

जुगाड़ के मामले हम भारतीय सबसे आगे हैं. समय-समय पर हम अपनी क्रियटिविटी से दुनिया को हैरान कर ही देते हैं  सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जिसमें लोग अपने जुगाड़ के साथ नजर आते हैं. अभी हाल ही में एक वीडियो दिख रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दंग हो रहे हैं.

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटोवाला सड़क पर चलता-फिरता बागीचा लेकर चल रहा है. अब बारिश के मौसम में लोगों को सड़क पर गार्डेन दिख जाए तो फिर दिल को सुकून ही मिलेगा. दरअसल, ऑटोड्राइवर ने ऑटो की छत पर घास लगा रखा है. जैसे ही ये शख्स रोड पर चल रहा है तो हैरानी से देख रहा है. लोगों का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो

अभी दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश के बीच सड़कें जाम हैं, मगर इस ऑटोवाले को देखने के बाद लोग आनंद ले रहे हैं. कई लोग इस ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं.

देश के कई और हिस्सों में इस तरह का ऑटो देखने को मिला है. इससे पहले हैदराबाद के रहने वाले शख्स ने ऑटो को चारों तरफ घास उगाकर सबको हैरान कर दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Grass On Auto, Delhi Viral Video, Trending Video, Social Media Viral Video, Zara Hatke Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com