विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2018

दिल्‍ली : कई गाड़ियों को आग के हवाले करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस के मुताबिक 5-6 नवंबर की रात मदनगीर डीडीए फ्लैट्स और मदनगीर गांव में 14 बाइक और 4 कारों को जलाने की शिकायत मिली थी.

दिल्‍ली : कई गाड़ियों को आग के हवाले करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब और ड्रग्स का आदी है
नई दिल्‍ली: दिल्ली पुलिस में उस सनकी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में एक ही रात में दर्जनों गाड़ियों में आग लगा दी थी. उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. पुलिस के मुताबिक 5-6 नवंबर की रात मदनगीर डीडीए फ्लैट्स और मदनगीर गांव में 14 बाइक और 4 कारों को जलाने की शिकायत मिली थी. मौके की सीसीटीवी देखकर साफ हुआ कि सभी वारदात एक ही शख्स ने की हैं, वो बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालता और आग लगा देता.

पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ जांच शुरू की तो 7 नवंबर की रात 23 साल का विजय शुक्ला एक देसी कट्टे और 2 कारतूस के साथ पकड़ा गया. विजय ने पूछताछ में बताया कि सभी गाड़ियों में आग उसी ने लगाई थी क्योंकि उस वक़्त वो शराब के नशे में था. उसे माइग्रेन की भी बीमारी है.

पुलिस के मुताबिक विजय शराब और ड्रग्स का आदी है और नशे में ही वेवजह उसने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. विजय मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है, लेकिन दिल्ली में उसकी 2 अविवाहित बहनें और मां रहती हैं. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. मां ने उसकी बुरी आदतों के चलते उसे घर से निकाल दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Drunk Man, Vehicles On Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com