दिल्ली पुलिस की आउटर डिस्ट्रिक्ट फॉरेनर सेल ने भारत में रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पास न तो वैध पासपोर्ट था और न ही उनका मेडिकल वीजा वैध था. पुलिस ने पीरागढ़ी चौक के पास DDA पार्क में छापेमारी कर संदिग्धों को दबोचकर हिरासत में लिया.