विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2019

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिस ने नशे में धुत शख़्स का काटा चालान तो उसने बाइक में लगा दी आग, देखें- VIDEO

दिल्ली के शेख सराय फेज 1 इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से गुस्साए शख़्स ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी.

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिस ने नशे में धुत शख़्स का काटा चालान तो उसने बाइक में लगा दी आग, देखें- VIDEO
दिल्ली में चालान काटे जाने से नाराज शख़्स ने अपनी बाइक में आग लगा दी.
नई दिल्ली:

मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम (Motor vehicle Act) पास होने के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नए अधिनियम के मुताबिक जुर्माना लगाया जा रहा है. इस बीच दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के शेख सराय फेज 1 इलाके में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से गुस्साए शख़्स ने अपनी ही बाइक में आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक फेज 1 इलाके में ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान राकेश नाम का शख़्स पहुंचा. आरोप है कि वह शराब के नशे में था.

जांच के बाद जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसका चालान काटा तो वह तैश में आ गया. इसके बाद अपनी बाइक में आग लगा दी. इसके बाद फायर की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई. पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में लग रहा था, इसलिए उसका मेडिकल करवाया जा रहा है. इस मामले में केस भी दर्ज हो गया है. आपको बता दें कि नया मोटर व्हीकल एक्ट पास होने के बाद यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.  

चालान से बचने के लिए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ मजेदार VIDEO

इसी क्रम में कल भुवनेश्वर में कथित रूप से नशे में धुत एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर पर ट्रैफिक पुलिस ने 47,500 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऑटोरिक्शा ड्राइवर के पास वैध परमिट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन समेत तमाम जरूरी कागजात नहीं थे. पीटीआई के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और आरटीओ के कर्मचारिय़ों ने रिक्शा ड्राइवर को शहर के आचार्य विहार चौक पर रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा. जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर उसपर 47,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Traffic Rules, New Traffic Rules 2019, New Traffic Fines, Motor Vehicle Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com