दिल्लीवासियों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए MLO दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. दिल्ली की केजरीवाल सरकार फेसलेस स्कीम शुरू करने जा रही है, इसके तहत अब घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलेगा. सरकार ने अभी अभी शुरुआत में दिल्ली में 4 MLO दफ्तर बंद करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्किल टेस्ट और वाहन फिटनेस से सम्बंधित सेवाओं के अलावा बाकी सभी सेवाओं को फेसलेस सिस्टम के दायरे में लाने की शुरुआत की है.
बुधवार 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नए सिस्टम को लॉन्च करेंगे. फेसलेस सेवाओं की शुरुआत के मद्देनजर दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने दिल्ली के 4 MLO ऑफिस (मोटर लाइसेंसिंग ऑफिसर) को बन्द करने का आदेश जारी किया है. ये चारों दफ्तर 11 अगस्त की दोपहर से बन्द कर दिए जाएंगे. ये दफ्तर IP एस्टेट, सराय काले खां, जनकपुरी और वसंत विहार हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ड्राइविंग लाइसेंस या RC हो गया है एक्सपायर तो टेंशन न लें, बढ़ गई है रिन्युअल की डेडलाइन
आदेश में कहा गया है कि इन जोन में तैनात स्टाफ की दोबारा बहाली की जाएगी, जिसके लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा.
जिन दफ्तरों को बंद किया गया है उस ज़ोन के वाहन सम्बंधित सेवाओं के काम को दूसरे जोनल दफ्तरों के साथ अटैच किया गया है. IP एस्टेट और सराय काले खां को MLO साउथ जोन के साथ अटैच किया गया है. जनकपुरी को MLO राजा गार्डन के साथ अटैच किया गया है और वसंत विहार को MLO द्वारका के साथ अटैच किया गया है.
इस नई योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया में केवल एक बार ही RTO दफ्तर जाना होगा वो भी तब जब परमानेंट लाइसेंस बनवाने का समय आएगा. जबकि लर्निंग लाइसेंस लाइसेंस फेसलेस Recognition सिस्टम और ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर बनाया जाएगा. लर्निंग लाइसेंस के लिए RTO ऑफिस शारीरिक रूप से नहीं जाना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं