विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2025

दिल्ली में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले AAP विधायक ने केजरीवाल और सिसोदिया की हार पर की टिप्पणी, पढ़ें क्या कुछ कहा

AAP विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि हम देखेंगे कि आखिर कहां क्या चूक हुई. क्या क्या दिक्कत आई, हम हर विधानसभा के आधार पर इसका पता लगाएंगे.

आले मोहम्मद इकबाल ने दिल्ली चुनाव में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है
नई दिल्ली:

दिल्ली चुनाव में भले आम आदमी पार्टी हार गई हो लेकिन मटिया महल से चुने गए AAP के विधायक ने सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना लिया है. मटिया महल से AAP विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने ये चुनाव 42 हजार वोटों के अंतर से जीता है. ये इस दिल्ली चुनाव किसी विधायक की जीत का सबसे बड़ा अंतर है.  NDTV से खास बातचीत में आले मोहम्मद इकबाल ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की हार पर भी अपनी बात रखी. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नेताओं की हार पर कहा कि ये पार्टी के स्तर पर समीक्षा का विषय है. हम देखेंगे कि आखिर कहां क्या चूक हुई. क्या क्या दिक्कत आई, हम हर विधानसभा के आधार पर देखेंगे. लेकिन हमारे और बीजेपी के बीच वोट शेयर की अगर बात करें तो वो महज दो फीसदी का अंतर था. हमे ये नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर बीते तीन बार से अपना विश्वास जताया है. हो सकता है हम तीन बार से सत्ता में थे तो कुछ सत्ता विरोधी लहर आ गई हो. और कहीं हमारी कमी रह गई हो.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा कि हमे लगता है कि अब बीजेपी के सामने दिल्ली की जनता से वादे पूरा करने का लक्ष्य होना चाहिए. हम चाहेंगे की बीजेपी ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं उसे पूरा करें. दिल्ली की जनता ये देखने के इंतजार में है कि आखिर अब इन वादों को कब और कैसे पूरा करती है. हम चाहें कि हर घर में 2500 रुपये आ जाएं, अब हम चाहेंगे कि यमुना की सफाई हो जाए, प्रदूषण का मसला खत्म हो जाए. हमारे पास पहले बंदिशे थी लेकिन अब तो सेंटर में भी बीजेपी है और दिल्ली में भी. अब हमे लगता है कि देश को असल राजधानी असल राजधानी लगनी चाहिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Election Result 2025, MLA Aaley Mohammad Iqbal, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com