विज्ञापन

किशोर कुमार ने जब लता मंगेशकर से कहा था- दो अलग कमरों में बैठे होने का अहसास करो, तब रिकॉर्ड हुआ था ये 52 साल पुराना सुपरहिट गाना

एक रोमांटिक गाने की रिकॉर्डिंग से पहले किशोर कुमार ने लता मंगेशकर से ऐसा महसूस करने को कहा था जैसे दोनों दो अलग कमरों में बैठे हों. उनका ये छोटा सा आइडिया बाद में बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में से एक की पहचान बन गया.

किशोर कुमार ने जब लता मंगेशकर से कहा था- दो अलग कमरों में बैठे होने का अहसास करो, तब रिकॉर्ड हुआ था ये 52 साल पुराना सुपरहिट गाना
किशोर कुमार का एक आइडिया और बन गया सुपरहिट गाना
नई दिल्ली:

पुराने बॉलीवुड के गानों की बात ही अलग थी. उन गानों की धुन जितनी खूबसूरत थी, उनके पीछे छिपे किस्से भी उतने ही दिलचस्प थे. कई बार स्टूडियो में रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले हुई एक छोटी सी बात गाने की पूरी फील बदल देती थी. ऐसा ही एक किस्सा किशोर कुमार और लता मंगेशकर से जुड़ा है. रिकॉर्डिंग से पहले किशोर दा ने लता जी को एक ऐसी कल्पना करने के लिए कहा, जिसने गाने में ऐसा जादू भर दिया कि आज भी उसे सुनते हुए लगता है जैसे दो लोग दूर होकर भी एक-दूसरे के बेहद करीब हों.

किशोर कुमार ने दिया था अलग अंदाज में गाने का आइडिया

किशोर कुमार सिर्फ बेहतरीन गायक नहीं थे, बल्कि हर गाने का मूड बनाने में भी उनका जवाब नहीं था. रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले उन्होंने लता मंगेशकर से कहा कि ऐसा महसूस करो जैसे दोनों दो अलग कमरों में बैठे हैं और बीच में एक दीवार है. दोनों वहीं से एक-दूसरे से बात कर रहे हैं. बस इसी सोच के साथ दोनों ने गाना गाया और आवाज में एक नैचुरल बातचीत जैसा एहसास आ गया.

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर जोर शोर से बजता है ये 13 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, गणपति पंडाल में सुनाई देती है बप्पा के जयकारों की गूंज

फिर रिकॉर्ड हुआ वो यादगार गाना

यही आइडिया बाद में फिल्म आप की कसम के मशहूर गाने 'सुनो कहो कहा सुना कुछ हुआ क्या' की सबसे बड़ी पहचान बन गया. साल 1974 में आई इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी नजर आई थी. आर. डी. बर्मन की धुन, आनंद बख्शी के बोल और किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज ने इस गाने को हमेशा के लिए खास बना दिया.

आज भी याद किया जाता है स्टूडियो का वो पल

फिल्म रिलीज होने के बाद गाना जितना हिट हुआ, उतनी ही चर्चा उसकी रिकॉर्डिंग से जुड़े इस दिलचस्प किस्से की भी हुई. IMDb में दर्ज ट्रिविया के मुताबिक, रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले किशोर कुमार का दिया गया दो अलग कमरों वाला आइडिया इस गाने की सबसे खास यादों में शामिल है.

ये भी पढ़ें- उदित नारायण की आवाज से सजा था 20 साल पुराने पॉपुलर सीरियल का गाना, रजत टोकस की एक्टिंग ने लगाया था चार चांद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Aap Ki Kasam, Rajesh Khanna, Lata Mangeshar, Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com