विज्ञापन

Delhi Election Result Live: कालकाजी सीट से CM आतिशी ने मारी बाजी, बिधूड़ी और अलका लांबा हारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर दूसरे नंबर पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी रहे.

Delhi Election Result: दिल्ली के चुनावी नतीजे आज

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result 2025) के लिए 5 तारीख को वोट डाले गए थे. दिल्ली की कालकाजी सीट से सीएम आतिशी ने जीत दर्ज कर ली है. आतिशी ने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा को शिकस्त दी. पूरे देश की नजर दिल्ली की हॉट सीट कालकाजी पर थी. कालकाजी सीट (Kalkaji Seat) पर दिल्ली की सीएम आतिशी (Atishi) के सामने बीजेपी से रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) और कांग्रेस से अलका लांबा (Alka Lamba) चुनावी मैदान में थे. शुरुआती रुझानों में बिधूड़ी ने बढ़त बना रखी थी, लेकिन आखिर में उन्हें आतिशी ने पछाड़ दिया.

सेकंड राउंड में किसको कितने वोट

  • अलका लांबा 289
  • आतिशी 4376
  • रमेश बिधूड़ी 4669      

                                                                                                                                             

पार्टीजीतहारकुल
आम आदमी पार्टीआप
कांग्रेस कांग्रेस 
बीजेपी बीजेपी
अन्य

कालकाजी सीट पर कौन चल रहा है आगे? 

मतों की गणना की शुरूआत हो गयी है. पहले बैलेट पेपर के मतों की गिनती हुई है. अब EVM भी खुलने लगे हैं. टेबल में आप देख सकते हैं कि कौन जीत कौन हारा.                               

पार्टीउम्मीदवारजीत हार
AAPआतिशीआतिशी
कांग्रेसअलका लांबाअलका लांबा
बीजेपीरमेश बिधूड़ीरमेश बिधड़ी

2020 के चुनाव में क्या रहा था परिणाम? 

कालकाजी विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धरमबीर सिंह को लगभग 11 हजार मतों से पराजित किया था. आतिशी को 55897 वोट मिले थे, वहीं धरमबीर सिंह को 44504 मत प्राप्त हुए थे. कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा को महज 4965 मत मिले थे. कांग्रेस उम्मीदवार को 4.67 प्रतिशत वोट मिले थे. 

19 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को 19 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने बताया कि मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों और सहायकों, ‘माइक्रो-ऑब्जर्वर' और प्रशिक्षित सहायक कर्मियों समेत पांच हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया है. सबसे पहले बेलैट पेपर की गिनती की गई और उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना शुरू हुई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: