दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत आज मतदान हो रहे हैं. चुनाव के नतीजे आठ फरवरी यानी शनिवार को आएंगे. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. इस बार के चुनाव में यमुना की सफाई, रोजगार समेत कई स्थानीय मुद्दे चर्चाओं में छाए रहे हैं. राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि इस बार दिल्ली की लड़ाई बेहद रोचक होने जा रही हैं. वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली के मतदाताओं की एक बड़ी संख्या का रुझान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ भी हो सकता है. और इसकी सबसे बड़ी वजह साबित हो सकती है बजट में की गई घोषणाएं.

नीरजा के अनुसार इस बार भी आम आदमी पार्टी का पारंपरिक वोटर उनके साथ ही जुड़ा रह सकता है लेकिन बात अगर मिडिल क्लास करें तो बीते दिनों बजट में टैक्स छूट के ऐलान के बाद अब इसका बीजेपी के पक्ष में मुड़ने की काफी संभावना नजर आ रही है. अगर ऐसा हुआ और बीजेपी को 2020 की तुलना में तीन गुना सीटें भी मिल गईं तो दिल्ली में सियासी खेल काफी रोचक हो जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आम आदमी पार्टी के लिए भी राह नहीं है उतनी आसान
नीरजा चौधरी ने कहा कि अगर मिडिल क्लास और खासकर मिडिल क्लास की महिलाओं ने बीजेपी के उम्मीदवारों के लिए मतदान किया तो इसका असर चुनाव परिणामों पर भी पड़ेगा. मिडिल क्लास के वोटर्स के बीजेपी की तरफ शिफ्ट होने से अगर आम आदमी पार्टी 50 या उससे नीचे सीटों पर रुक गई तो दिल्ली में आगे 'खेला' हो सकता है. बहुत कुछ निर्भर करेगा कि मिडिल क्लास कितना बीजेपी की तरफ रुझान रखता है. साथ ही कांग्रेस कितना वोट काटती है ये भी बड़ा असर डालेगी.

कांग्रेस के लिए वापसी का मौका
इस चुनाव में कांग्रेस को अगर अल्पसंख्यक और दलितों का साथ मिला तो उसका असर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों पर भी पड़ेगा. हालांकि, ये स्थिति कांग्रेस के लिए एक वापसी की तरह भी दिख सकती है. इस चुनाव को देखते हुए ये अहम नहीं है कि कांग्रेस को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी, लेकिन ये ज्यादा जरूरी हो जाएगा कि अल्पसंख्यक और दलित वोटर्स कांग्रेस को क्या अब नई नजरों से देख रही है.

केजरीवाल ने दे दिया संदेश
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे. इस मौके पर उनके माता-पिता और उनकी पत्नी व बच्चे भी मौजूद थे. केजरीवाल को अपने पूरे परिवार के साथ देखकर नीरजा चौधरी ने कहा कि उन्हें देखकर ये तो साफ दिख रहा है कि वह एक फैमिली मैन की तरह अपनी छवि दिखाना चाहते हैं. नीरजा चौधरी ने कहा कि इस चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने सोच समझकर ही आम आदमी पार्टी पर हमले किए हैं. लगता है कि ऐसा इसलिए भी किया गया होगा क्योंकि अगर आम आदमी पार्टी हारती है तो विपक्ष के लिए भी ये एक बड़ी हार की तरह होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं