विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

AAP MLA's Resignation: इस्तीफा देने वालों में बिजवासन विधायक भुपेंद्र सिंह जून भी शामिल हैं. सभी विधायकों ने अपने इस्तीफे में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 7 विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज
AAP MLA's Resignation: अरविंद केजरीवाल की पार्टी का दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है.

AAP MLA's Resignation: आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में जनकपुरी से दो बार के विधायक राजेश ऋषि, कस्तूरबानगर के विधायक मदन लाल, महरौली के विधायक नरेश यादव, त्रिलोकपुरी से विधायक और दलित नेता रोहित कुमार, पालम विधायक भावना गौड़, बिजवासन विधायक भुपेंद्र सिंह जून शामिल हैं. इन सभी ने अपने इस्तीफे में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं.        

Latest and Breaking News on NDTV

इन सभी विधायकों के टिकट आम आदमी पार्टी ने काट दिए थे. अब तक ये सब शांत थे, लेकिन मतदान से ठीक पहले इन्होंने इस्तीफा दे दिया है. आदर्श नगर के विधायक पवन शर्मा भी पार्टी से इस्तीफा देने वालों में शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

त्रिलोकपुरी से विधायक ने क्या कहा 

रोहित कुमार मेहरोलिया ने एक्स पर इस्तीफा पोस्ट करते हुए लिखा, "जिन्हें बाबा साहब की केवल फोटो चाहिए, उनके विचार नहीं! ऐसे मौका-परस्त और बनावटी लोगों से आज से मेरा नाता ख़तम। @AamAadmiParty
 की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं."

महरौली के विधायक ने ये कहा

महरौली के विधायक नरेश यादव ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए इस्तीफा दिया है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा, आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन के कारण हुआ था, लेकिन आज मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है.

पालम विधायक को अब पार्टी पर भरोसा नहीं

पालम विधायक भावना गौड़ ने अपने इस्तीफे में साफ लिखा है कि उनका अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी में भरोसा नहीं रहा है. इसलिए वो इस्तीफा दे रही हैं.

आदर्श नगर के विधायक ने भी आरोप लगाए

आदर्श नगर के विधायक पवन शर्मा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफे का एलान कर दिया है. पवन शर्मा ने इस्तीफे में लिखा है आम आदमी पार्टी ईमानदारी वाली विचारधारा से भटक गई है. पार्टी की दुर्दशा देखकर वो दुखी हैं. कुछ इसी तरह के आरोप अन्य विधायकों ने भी लगाए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kejriwal, Arvind Kejriwal, AAP, AAP 6 MLA Resignation, Delhi Election 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com