विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2019

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, शुक्रवार से मास्क बांटेगी केजरीवाल सरकार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण अब खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है. हवा में प्रदूषण का स्तर बताने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को दिल्ली में 418 पर पहुंच गया है.

दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, शुक्रवार से मास्क बांटेगी केजरीवाल सरकार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से उनकी सरकार मास्क बांटना शुरू करेगी. 
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण अब खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है. हवा में प्रदूषण का स्तर बताने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को दिल्ली में 418 पर पहुंच गया है. यह कैटेगरी के हिसाब से खतरनाक माना जाता है. अपनी तय योजना के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की है कि शुक्रवार से उनकी सरकार मास्क बांटना शुरू करेगी. केजरीवाल ने कहा 'परसों से हम मास्क बांटना शुरू करेंगे और अगले 1 हफ्ते के अंदर सभी घरों में मास्क पहुंच जाएंगे.' केजरीवाल के मुताबिक ये मास्क बढ़िया क्वालिटी के N-95 मास्क होंगे जो सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को दिए जाएंगे. 

CM अरविंद केजरीवाल ने बस में की यात्रा, महिलाओं के लिए फ्री यात्रा योजना का लिया फीडबैक 

 एक बच्चे को एक पैकेट दिया जाएगा, जिसमें दो मास्क होंगे और बच्चा उसको घर ले जाएगा. इस तरह से दिल्ली के आम लोग लोगों तक सरकार अगले 1 हफ्ते के भीतर प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहुंचाने की कोशिश करेगी. केजरीवाल सरकार ने 50 लाख मास्क खरीदे हैं. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बहुत बड़ी गिरावट आ सकती है, अगर दूसरे राज्यों से आने वाला पराली का धुआं रोका जा सके. केजरीवाल ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से अपील करते हुए कहा कि ये राज्य सरकारें अपने किसानों की मदद करें ताकि वह पराली जलाने को मजबूर ना हों. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Air Pollution In Delhi, Air Pollution In Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com