विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए मंगलवार को दावा किया कि पिछले साल शिक्षा पर बजट आवंटन की 46 फीसदी राशि खर्च नहीं हुई तथा इस शिक्षा मॉडल की जांच होनी चाहिए.

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए मंगलवार को दावा किया कि पिछले साल शिक्षा पर बजट आवंटन की 46 फीसदी राशि खर्च नहीं हुई तथा इस शिक्षा मॉडल की जांच होनी चाहिए. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने संवाददाताओं से कहा, '46 प्रतिशत बजट शिक्षा के क्षेत्र में खर्च ही नहीं हुआ और सरकार कह रही है कि हमारा शिक्षा मॉडल सबसे बेहतर है. अगर उनके शिक्षा मॉडल को किसी राज्य में लागू कर दिया गया तो वहां पर भी सरकारी स्कूलों से बच्चे निकलने शुरू हो जाएंगे.'

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविन्दर सिंह लवली ने दावा किया, 'आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली के बच्चों को ही दो श्रेणियों मे बांट दिया है, जिससे उन पर मनोविज्ञानिक दबाव पड़ा है.' उन्होंने कहा कि शिक्षा मॉडल की आड़ में कांग्रेस शासन में बने कमरों पर सफेदी करके ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने वाले इस मॉडल की जांच होनी चाहिए. लवली ने कहा कि कांग्रेस शासन में आने के बाद इस घोटाले की जांच कराएगी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, AAP, Congress, Delhi Education Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com