विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2020

दिल्ली के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों ने किया योग, देखिए VIDEO

भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमितों ने आज (रविवार) की सुबह का स्वागत योग करके किया. ITBP ने इसका एक वीडियो जारी किया है.

दिल्ली के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों ने किया योग, देखिए VIDEO
ITBP ने एक वीडियो शेयर किया है.
  • दिल्ली का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर
  • ITBP का है ये कोविड केयर सेंटर
  • सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों ने किया योग
नई दिल्ली:

दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus in Delhi) के मामले पहले से कुछ कम हुए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन COVID-19 के 2258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या करीब 2.87 लाख हो गई. भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) की ओर से दिल्ली में एक कोविड केयर सेंटर बनाया गया है. यह राजधानी का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है. यहां भर्ती कोरोना संक्रमितों ने आज (रविवार) की सुबह का स्वागत योग करके किया. ITBP की ओर से इसका एक वीडियो जारी किया गया है.

योग क्रियाओं के दौरान कोरोना मरीजों का जोश देखते ही बन रहा था. वायरस से संक्रमित लोगों ने भी ITBP की इस पहल का स्वागत किया. वर्तमान में ITBP सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर की देखरेख कर रहा है. साथ ही एक अस्पताल का जिम्मा भी ITBP पर है. दोनों जगहों पर 1200 से ज्यादा मरीज हैं. अब तक 5500 मरीज यहां से ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए कोरोना आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 लाख पार हो गई है. पिछले 24 घंटों में 75,829 नए मामले सामने आए और 940 मरीजों की मौत हुई. बीते 24 घंटों में 82,260 लोग ठीक हुए हैं. अब तक कुल 55,09,966 मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 1,01,782 लोगों की जान गई है.

दिल्ली में 5 अक्टूबर से व्यापक स्तर पर वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान शुरू होगा : गोपाल राय

देश में 9,37,625 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 84.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 6.63 प्रतिशत है. 3 अक्टूबर को 11,42,131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 7,89,92,534 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां 25,234 एक्टिव केस हैं. 

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Session For Corona Patients, Delhi Coronavirus, ITBP COVID Care Centre Delhi, Corona Patients Yoga Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com