दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. बारिश के साथ ठंडी हवा चल रही है, जिससे लग रहा है कि सर्दियों का आगाज हो गया है. तापमान में कई डिग्री की गिरावत भी दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. यूपी, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर में तड़के से ही झमाझम बारिश होने से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है. आइए आपको दिखाते हैं, बारिश के बाद दिल्ली में जंतर मंतर से कालकाजी मंदिर तक कैसे हैं हालात.