यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है.
नई दिल्ली:
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ना पड़ा. इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. यमुना में चेतावनी का स्तर 204 मीटर है और खतरे के निशान का स्तर 204.83 मीटर है.
खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर, पानी और बढ़ने की आशंका
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने इस स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को दोपहर बाद आपात बैठक बुलाई है. बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'दिल्ली रेलवे ब्रिज के पास सुबह 11 बजे यमुना का जलस्तर 205.12 मीटर था.'
VIDEO : यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर
उन्होंने कहा, 'जलस्तर में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में बारिश हो रही है और प्रत्येक घंटे बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है.' उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को यहां पहुंचने में 72 घंटे का समय लगता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं