- सबसे सर्द सुबह रही आज
- पारा 7 डिग्री तक गिर गया है
- आसमान में बादल छाए रहने और तेज सर्द हवा चलने की संभावना है
दिल्ली (Delhi) में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार की सुबह इस मौसम में अब तक दर्ज सबसे सर्द सुबह रही है. यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. आपेक्षिक आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और तेज सर्द हवा चलने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अधिकतम तापमान गिरकर 22 साल पुराने रिकार्ड के करीब पहुंचा
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर 260 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब', 51-100 में ‘संतोषजनक', 101-300 में ‘मध्यम', 201-300 में ‘खराब', 301-400 में ‘बेहद खराब' और 401-500 में ‘गंभीर' माना जाता है. वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस कम था. पिछले 27 साल में यह दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान था. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं