विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

नए साल पर केजरीवाल सरकार का ये कैसा ‘गिफ्ट’, 20 फीसदी बढ़ सकते हैं पानी के दाम

केजरीवाल सरकार ने पानी के दामों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.

नए साल पर केजरीवाल सरकार का ये कैसा ‘गिफ्ट’, 20 फीसदी बढ़ सकते हैं पानी के दाम
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली में अब पानी महंगा होने वाला है
  • पानी के दामों में हो सकती है 20 फीसदी तक बढ़ोतरी
  • 1 जनवरी, 2018 से पानी का रेट बढ़ जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली में अब पानी महंगा होने वाला है. केजरीवाल सरकार ने पानी के दामों में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद अब 20 हजार लीटर से ऊपर पानी के इस्तेमाल पर 20 प्रतिशत बढ़ा हुआ रेट देना होगा. जल बोर्ड की बैठक में पानी के दाम बढ़ाने के फैसले का प्रस्ताव पास हुआ. खुद सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन हैं. यह पहला मौका होगा जब केजरीवाल सरकार के दौर में पानी का रेट महंगा होगा. राजधानी दिल्ली में 1 जवनरी 2018 से पानी का रेट बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़ें: होटलों में मिनरल वाटर की कीमत MRP से ज्यादा वसूलने पर सुप्रीम कोर्ट ने की यह टिप्पणी

इस फैसले पर कपिल मिश्रा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार ने पानी का दाम बढ़ाने का फैसला किया. अचानक ऐसा फैसला क्यों? क्या अरविंद केजरीवाल के जल मंत्री बनते ही दिल्ली जल बोर्ड अचानक घाटे में चला गया है? ये दिल्ली वालों के साथ धोखा है. दाम न बढ़ाने का वादा किया गया था.”

VIDEO: दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
बता दें कि सातवें वेतन आयोग के तहत दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारियों को एरियर देने के लिए पानी के रेट 20 फीसदी बढ़ाये गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com