विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

दिल्ली में ट्रक की चपेट में आने से दो बेघर लोगों की मौत

घटना के बाद वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया, फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की हो सकी

दिल्ली में ट्रक की चपेट में आने से दो बेघर लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: उत्तर दिल्ली में सड़क किनारे सो रहे दो बेघर लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. शनिवार की इस घटना के बाद वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया.

पुलिस ने आज बताया कि संदेह है कि एक टायर के पंक्चर हो जाने के बाद चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया होगा. नजदीक से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

VIDEO : कार से कुचली महिला

मृतकों की अभी तक पहचान नहीं की हो सकी है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com