विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ व्यापारी, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद व्यवसायी को मुक्त कराया

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हुआ व्यापारी, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • एक अपहरणकर्ता ने पुलिस दल पर गोली चलाने की कोशिश की
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपहरणकर्ता घायल हो गया
  • पुलिस ने व्यवसायी की कार बरामद कर ली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने यहां से अगवा एक व्यवसायी को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया. पुलिस ने अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के बाद व्यवसायी को मुक्त कराया. इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने बुधवार को बताया कि व्यवसायी को मंगलवार रात रोहिणी से अगवा किया गया था.

पाल ने कहा, "एक अपहरणकर्ता ने पुलिस दल पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान एक अपहरणकर्ता घायल हो गया."

VIDEO : पुलिस अधिकारी के बेटे का अपहरण

आरोपियों ने व्यवसायी की जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह भी बरामद कर ली गई है.
( इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com