विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2017

महिला के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया हमला

महिला के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया हमला
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके में नशे में धुत हुड़दंगियों ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर उस समय पुलिस पर हमला कर दिया जब उन्हें एक महिला का उत्पीड़न करने से रोका गया. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात हुई. लोगों के एक समूह ने एक महिला को बाइक से खींचने और उसके उत्पीड़न का प्रयास किया.

संदेह है कि आरोपी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हैं और मुखर्जी नगर इलाके में पीजी या छात्रावासों में रहते हैं. वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की जो कथित तौर पर नशे में थे. इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया.

पुलिस के अनुसार वहां कई और छात्र थे और उन लोगों ने एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा एक बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया. इस घटना में उपनिरीक्षक प्रकाश को माथे में चोटें आई हैं. तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए.

अतिरिक्त पुलिस बल के वहां पहुंचने पर करीब एक घंटे में स्थिति सामान्य हुई. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और महिला के साथ छोड़छाड़ के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महिला, छेड़छाड़, पुलिस पर हमला, दिल्ली, Female, Teasing, Attacked On Police, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com