विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2019

पत्नी ने सब्जी के लिए मांगे 30 रुपए तो पति ने दे दिया तलाक, केस हुआ दर्ज

नोएडा में पत्नी ने सब्जी के लिए 30 रुपये मांगे तो पति ने उसे तलाक दे दिया. इस मामले में पीड़िता ने थाना दादरी में अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पत्नी ने सब्जी के लिए मांगे 30 रुपए तो पति ने दे दिया तलाक, केस हुआ दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

नोएडा में पत्नी ने सब्जी के लिए 30 रुपये मांगे तो पति ने उसे तलाक दे दिया. इस मामले में पीड़िता ने थाना दादरी में अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि 29 जून को जैनम पुत्री मुरसलीन ने अपने पति साबिर, देवर जागीर, जेठानी समा, जेठ तथा सास को नामित करते हुए दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया.

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट: ‘ऑपरेशन क्लीन' की 15 टीमों ने ऐसे किया भंडाफोड़, न्यायिक हिसरात में भेजे गए 35 लोग

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसने 29 जून की शाम को अपने पति साबिर से सब्जी के लिए 30 रुपये मांगा. पति ने सब्जी के लिए पैसे देने के बजाय उसके साथ मारपीट की तथा तीन बार तलाक-तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने धारा 498 ए, 506, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(इनपुट भाषा से)

Video: गुरुग्राम में डॉक्टर ने की पत्नी और बच्चों की हत्या

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Talaq, Triple Talaq, Case Filed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com