विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

स्वराज इंडिया पार्टी ने परिवहन व्यवस्था को लेकर लगाए केजरीवाल सरकार पर आरोप

अनुपम ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो का किराया डीटीसी से इस आश्वासन पर ही बढ़ाया गया कि बाद में बस के किराए में भी संशोधन किया जाएगा.

स्वराज इंडिया पार्टी ने परिवहन व्यवस्था को लेकर लगाए केजरीवाल सरकार पर आरोप
(फाइल फोटो)
  • परिवहन व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला.
  • परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इन आरोपों का खंडन किया.
  • कहा, अब उसकी डीटीसी बसों के किराए बढ़ाने की भी योजना है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: स्वराज इंडिया पार्टी ने परिवहन व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार बेहाल परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के बजाए मेट्रो के बाद अब डीटीसी बसों का भी किराया बढ़ाने की तैयारी में जुटी है.स्वराज इंडिया ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) से बस के किराए में भी वृद्धि का आश्वासन मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो के किराए बढ़ाए गए थे. हालांकि, आप सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इन आरोपों का खंडन किया.

स्वराज इंडिया की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनुपम ने चतुर्थ मेट्रो किराया निर्धारण समिति की रिपोर्ट का उल्लेख किया और दावा किया कि दिल्ली सरकार के प्रतिनिधियों, डीटीसी के प्रबंध निदेशक और दिल्ली के परिवहन आयुक्त ने कहा था कि एकबार मेट्रो का किराया बढ़ जाएगा, तब डीटीसी बसों के किराए में भी संशोधन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : नई बसें खरीदने में हुई देरी को लेकर केजरीवाल ने अधिकारियों की खिंचाई की

उन्होंने कहा, ‘दस्तावेज साफ करते हैं कि दिल्ली सरकार की मेट्रो के किराए में वृद्धि के बहाने डीटीसी बसों का किराया भी बढ़ाने की पूर्व योजना थी.’

VIDEO : कहां हैं डीटीसी की 6 हजार बसें​

अनुपम ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो का किराया डीटीसी से इस आश्वासन पर ही बढ़ाया गया कि बाद में बस के किराए में भी संशोधन किया जाएगा. यह मेट्रो के किराए में अनुचित वृद्धि में दिल्ली सरकार की साठगांठ होने का एक और सबूत है और अब उसकी डीटीसी बसों के किराए बढ़ाने की भी योजना है.’ गहलोत ने इन आरोपों को निराधार करार दिया है.

(इनपुट भाषा से)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com