विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों की याद में एक मिनट का मौन धारण किया.

शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शाहीन बाग में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.
  • शाहीन बाग में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धंजलि दी गई
  • पिछले साल हुआ था पुलवामा हमला
  • हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों की याद में एक मिनट का मौन धारण किया. शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन अब तीसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी. इस दौरान यहां सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा थे जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी. 

पुलवामा हमले का एक साल : गहरे जख्म की यादें, घटना जिससे शुरू हुआ बड़ा बदलाव

शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप भी आए. उन्होंने शाहीन बाग की मशहूर दादियों से मुलाकात की और बिरयानी भी खाई. कश्यप ने मंच से प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वह सत्ता में बैठे लोगों को कोई ऐसा कारण न दें जिससे उन्हें इस जगह से खाली कराया जाए. 

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में बने स्मारक का उद्घाटन आज

बता दें कि पिछले साल 14 फरवरी को आतंकियों ने पुलवामा में देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी. इसमें 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह आत्मघाती हमला सुरक्षाबलों पर अब तक यह सबसे बड़ा आतंकी हमला था. 

देखें Video:रवीश कुमार का प्राइम टाइम : शाहीन बाग में भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com