विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2017

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने बढ़ाया प्रॉपर्टी टैक्स, रिहायशी पर 15 और व्यवसायिक संपत्ति पर 20 फीसदी

नियमितीकरण हुई कॉलोनियों के निकास के लिए 15  फीसदी सुधार कर लगाया जाएगा.

उत्तर दिल्ली नगर निगम ने बढ़ाया प्रॉपर्टी टैक्स, रिहायशी पर 15 और व्यवसायिक संपत्ति पर 20 फीसदी
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बढ़ाया प्रॉपर्टी टैक्स
नई दिल्ली: उत्तरी  दिल्ली नगर निगम ने संपत्तिकर में बढ़ोत्तरी कर दी है. अब सिर्फ दो कैटगरी में ही संपत्ति कर देना पड़ेगा.  रिहायशी प्रापर्टी पर 15 फीसदी और व्यवसायिक संपत्ति पर 20 फीसदी संपत्ति कर वसूला जाएगा.

क्या आप जानते हैं कई शॉपिंग मॉल और अस्पतालों में होनी चाहिए फ्री पार्किंग की सुविधा?

इन टैक्सों को आय के आधार पर तय किया गया है.  प्रोफेशनल टैक्स 2.5 से 5 लाख रुपए सालाना कमाने वालों को 1200 रुपए सालाना टैक्स 5 से 10 लाख सालाना कमाने वालों को 2400 साल भर में टैक्स  और 10 लाख सालाना आय वालों को 2500 रुपए सालाना टैक्स देना पड़ेगा.

वीडियो :  दिल्ली में प्रदूषण को लेकर कब होंगे पुख्ता इंतजाम

इसके अलावा नियमितीकरण हुई कॉलोनियों के निकास के लिए 15  फीसदी सुधार कर लगाया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com