विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

अमेरिकी महिला ने तोड़ा दिल्ली में नियम, लेकिन एनजीटी को भी दिखाया आइना

पुलिस ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के एक हालिया फैसले के तहत कदम उठाया. इस फैसले के तहत वे जुर्माने के भागी हैं और जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें अधिकरण के सामने पेश होना पड़ेगा.

अमेरिकी महिला ने तोड़ा दिल्ली में नियम, लेकिन एनजीटी को भी दिखाया आइना
(फाइल फोटो)
  • अमेरिका के सैन डिएगो की है महिला और उसकी बेटी.
  • पुलिस उनकी कार उठा ले गई थी.
  • पुलिस ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के एक हालिया फैसले के तहत कदम उठाया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पर्यटन के लिए भारत आईं और खरीददारी करने प्रसिद्ध सरोजिनी नगर पहुंचीं अमेरिका के सैन डिएगो की एक महिला और उसकी बेटी उस समय हैरान रह गईं जब उन्होंने पाया कि पुलिस उनकी कार उठा ले गई. जब मैरी बेनी विलियम्स और उनकी 21 साल की बेटी ने लोगों से उनकी कार अल्टो के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि यातायात पुलिस उनकी कार उठा ले गई क्योंकि वह दक्षिण दिल्ली के व्यस्त बाजार के पास सड़क पर खड़ी थी.

पुलिस ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के एक हालिया फैसले के तहत कदम उठाया. इस फैसले के तहत वे जुर्माने के भागी हैं और जुर्माना नहीं भरने पर उन्हें अधिकरण के सामने पेश होना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : एनजीटी ने यमुना तट पर हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग को जिम्मेदार ठहराया

मैरी ने दावा किया कि बाजार में यह लिखा हुआ कोई साइनबोर्ड नहीं था कि पार्किंग प्रतिबंधित है और उन्होंने अनिच्छा से वहां अन्य कारों के पास सड़क किनारे कार खड़ी की.

VIDEO : गंगा के किनारे कचरा फेंकने पर लगेगा 50 हज़ार का जुर्माना​


उन्होंने गुरुवार को अधिकरण के सामने पेश होने पर कहा, ‘यह पहली बार है जब मैं अदालत आई हूं और मैं डर से कांप रही हूं. अगर मैंने देश का कानून तोड़ा है तो मैं जुर्माना भरने को तैयार हूं लेकिन जब वहां कुछ लिखा नहीं था तो लोगों को क्यों परेशान होना चाहिए.’ एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मैरी पेश हुईं और पीठ ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को दो दिन के भीतर पार्किंग पर पाबंदी वाला बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com